जहरीली टॉफी खाने से 4 मासूमों की मौत दरवाजे पर पड़ी थी रहस्यमई टॉफी

लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
एंकर कुशीनगर में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित चार बच्चों की मौत हो गई इस दर्दनाक हादसे की वजह बनी जहरीली टॉफी मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर जहरीली टाफियां फेंकी मिली थी टॉफियों के साथ एक एक के सिक्के भी फेंके गए थे बच्चों ने सिक्के व टॉफी बटोर लिए टॉफी खाते ही बच्चे अचेत हो गए  परिवार के लोगो ने चारों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना (6), स्वीटी (3), समर (2) और बालेसर के पुत्र आरुष (5) वर्ष के रूप में हुई है। बलेसर का 5 वर्षीय इकलौते बेटे अरुण की भी टॉफी खाने से मौत हुई है। बुधवार की सुबह-सुबह चार बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की चीख पुकार से हर किसी का कलेजा फटा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल