ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत खैरटिया पुल के पास स्थित वन विभाग कॉलोनी के समीप मंगलवार की सुबह 10बजे के करीब ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को ठोकर मार दिया जिसमें उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल व्यक्ति को कोटवा सीएससी केन्द्र भेज दिया। जहा पर युवक की हालत गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल और वहा से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया सौरहा खुर्द निवासी श्रवण गुप्ता पुत्र रामदरस गुप्ता (16वर्ष) खैरटिया चौराहे से अपने घर जा रहा था, उसी वक्त एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उसे ठोकर दिया जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने नाम पता अज्ञात ट्रैक्टर और चालक को अपने कब्जे में लिया खबर लिखे जाने तक घायल युवक का इलाज जारी था।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ