नवविवाहिता महिला 25 वर्षीय का शव स्टेशन के बगल गेहूं के खेत में मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 17 अप्रैल 2022 को बगहा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा के समीप देवेंद्र पाल उर्फ गोबरी पाल के गेहूं के खेत में अज्ञात 25 वर्षीय नवविवाहिता महिला का शव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। पटखौली थाना पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौका ए वारदात पर पुलिस पहुंच कर महिला का शव को अपने कब्जे में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गेहूं के खेत के महिला का शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना तुरंत पटखौली थाना को दिया गया थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि अज्ञात नवविवाहिता महिला का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया महिला के गले पर निशान है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का गला दबने के कारण मौत हुई है। वही पुलिस पदाधिकारियों से आगे की जानकारी पूछने पर डीएसपी कैलाश प्रसाद ने बताया कि अज्ञात महिला के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम होने के बाद और महिला के बारे में जांच-पड़ताल होने के बाद ही एसपी साहब के द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है। वही स्थानीय लोगों में इस खबर को लेकर बगहा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ , स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नवविवाहिता है। लगातार बगहा पुलिस जिला में क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। बगहा पुलिस अधीक्षक महोदय से क्राइम को तुरंत कंट्रोल करने का आग्रह किया।
Comments
Post a Comment