जनपद कुशीनगर के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया देवरिया जेल का निरीक्षण

एम.ए.हक
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया संयुक्त निरीक्षण
विभिन्न बैरकों के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलू और समस्याओं से हुए अवगत
 कुशीनगर: दिनांक 28 जून 2022 को मा0 जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी  एस0 राजलिंगम, मा0 चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट  रविकांत यादव, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल  के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया जेल परिसर में जाकर  सभी उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि  कोई दिक्कत तो नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाएं समय से मिलती है कि नहीं, जमानत की क्या स्थिति है। वकील की जरूरत तो नहीं है। सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के  विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने  कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की  बात की गयी जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी सभी उच्चाधिकारी महिला बैरक में जाकर महिला कैदियों से भी मिले महिला कैदियों के साथ छोटे बच्चों के बारे में पूछताछ की ,उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की महिला कैदियों की समस्याएं जानी गयी वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके बारे में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ