दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद विजय कुमार दुबे ने फीता काटकर पहलवानों का हाथ मिलाकर मनोवल बढ़ाया

मुसैयद अली की रिपोर्ट 
कुशीनगर विकास खण्ड विशुनपुरा के ग्राम सभा बभनौली में  श्री गणेश लक्ष्मी पूजा सेवा समिति द्वारा अयोजित दंगल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने फीता काटकर पहलवान रवि गोरखपुर और सूरज बनारस का हाथ मिलाकर शुभारंभ कर  किया। जिसमे रवि ने सूरज को हराया। कुश्ती प्रतियोगिता को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि कुश्ती भारत की पुरातन खेल विधा है इसको ऐसे ही जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी और योगी जी की सरकार में सभी वर्ग खुशहाल हैं।और हर वर्ग के लोगों को सम्मान मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही ग्राम सभा में एक चौपाल आयोजित किया जाएगा। और विकास कार्यों पर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। जिसमे सभी अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम सभा में विकास कार्यों को करने के लिए पूरा अस्वस्त किया। कार्यक्रम में कुल एक दर्जन से अधिक पहलवानों ने दाव आजमाए। जिसमे नीरज गोरखपुर और रमेश बालूआड़ में मुकाबला बराबर रहा। इसी प्रकार किशन बभनौली व इरफान धनौजी में किशन विजेता रहे।
रेफरी के रूप में रमेश तिवारी और जोगिंद्र और संचालन साकिर अली ने किया।
कार्यक्रम की शुरुवात में ग्राम प्रधान चतुरी चौहान और आयोजक  ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ,जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ,मण्डल अध्यक्ष पिपरा  महेश रौनियार , विशुनपुरा राधेश्याम गुप्ता , रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, शशिकांत पाण्डेय, संदीप मिश्रा अनुज शुक्ला, लल्लन जायसवाल, मणिंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, मन्नन दूबे विनोद तिवारी, सन्तोष गुप्ता, मुकेश तिवारी, उमाकांत मिश्रा, लियाकत अली, बबलू शर्मा, राजेश तिवारी उमा यादव, रमेश तिवारी, विशुनदेव कुशवाहा  व पार्टी के पधाधिकार गण, आयोजक सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन