सामाजिक कुम्भ में संतो का जमावड़ा, करेंगे शाही स्नान

लकमुद्दीन अंसारी प्रदेश प्रभारी की रिपोर्ट 
कुशीनगर: जनपद के नारायणी सामाजिक कुंभ को सफल बनाने के लिए पथलेश्वरनाथ मंदिर पर महंथ सत्येंद्र गिरी की अध्यक्षता में साधु संतों ने बैठक की महंथ डा सत्येंद्र नाथ गिरि ने कहा हिमालय के धौलागिरी पर्वत नारायण से सप्त गंडक स्थान पर प्रकट होकर मुक्तिनाथ भैरवहवा कुशीनगर आदि में प्रवाहित होती है। जिसमें शालिग्राम(ठाकुर जी) शिला पाये जाते हैं। जिससे इस नदी को शालीग्रामी भी कहते हैं। मोनी अमावस्या के अवसर पर  पनियहवा तट पर आयोजित मा नारायणी सामाजिक कुंभ में भारी संख्या में साधु संत स्नान करेंगे इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पाण्डेय, दशरथ गिरि, शिवानन्द गिरि,
केदार गिरि, रामाश्रय गिरि‌,आदि संत लोग उपस्थित थे।

Comments