बेगम अख्तर पुरस्कार" हेतु आवेदन करने की तिथि 15 नवंबर 2023 तक निर्धारित

एम. ए. हक 
कुशीनगर: दिनांक 17 अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा / ठुमरी / गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक, जिसकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को "बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जिसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रू० 05.00 लाख (पांच लाख मात्र) की धनराशि एवं अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया है कि "बेगम अख्तर पुरस्कार" हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप पर 15 नवंबर 2023 तक किया जा सकता है। पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट http://upculture.up.nic.in पर देखा जा सकता है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर 15 नवंबर को  सायं 05:00 बजे तक निदेशक, संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, जवाहर भवन, नवम् तल, लखनऊ-226001 के कार्यालय में जमा किये जा सकते है। जिलाधिकारी ने बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए विचार किये जाने वाले कलाकार के लिए अर्हताओ के विवरण में बताया है कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होना चाहिये।कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये।कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिए यह पुरस्कार कलाकार के गायन के क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ