विद्यालय बंदी, खाद संकट और बिजली कटौती के खिलाफ अपनी जनता पार्टी ने निकाली बाइक रैली
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
खड्डा ब्लॉक में गांव-गांव जाकर जताया विरोध, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
जनपद कुशीनगर में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी जनता पार्टी ने सोमवार को खड्डा ब्लॉक क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर यह बाइक रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 27,764 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद या मर्जर करने के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिया खाद की किल्लत और बिजली कटौती की समस्या को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार की नीतियां शिक्षा को खत्म करने की दिशा में हैं। हमारी पार्टी ऐसे किसी भी फैसले का पुरजोर विरोध करती है, जो गरीब, किसान और मजदूर विरोधी हो। बाइक रैली खड्डा ब्लॉक के विभिन्न गांवों से होकर निकली और जनता को शिक्षा, खेती और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। रैली में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष खड्डा अनिल कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष पडरौना सुरेश प्रसाद, भगवंत कुशवाहा, उदय प्रताप कुशवाहा (पूर्व प्रधान), खजाना भारती, संजय कुशवाहा, देवा मौर्य, अमरजीत कुशवाहा, मुन्ना भारती, मुस्लिम अंसारी, संतोष कुशवाहा, महेन्द्र कुशवाहा, विनय गौड़, रवि कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, लालाबाबू कुशवाहा, सतेन्द्र कुशवाहा, मजलूम अंसारी, पवन कुमार शर्मा, रिकेश कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
Comments
Post a Comment