छठ पर्व का अवकाश 28 अक्टूबर को - डीएम


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में जनपद कुशीनगर हेतु छठ पूजा पर्व का स्थानीय सार्वजनिक अवकाश पूर्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2025  को घोषित किया गया था परंतु स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद कुशीनगर में छठ पूजा (परायण) का पर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2025  को मनाया जाएगा जिलाधिकारी ने पूर्व घोषित अवकाश तिथि में संशोधन करते हुए अब 28 अक्टूबर 2025 को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल