आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्रियों का वितरण 07 व 08नवंबर को


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 06 नवंबर 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह- अगस्त 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर के निर्देशानुसार जनपद के हाटा, (नगरीय माह जुलाई, अगस्त, सितंबर एवं ग्रामीण माह अगस्त 2025) के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रों से उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 07 व 08 नवंबर 2025 को किया जायेगा। उक्त दिवस को  परियोजना के सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेगें और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेंगें उन्होने बताया कि 6 माह से 03 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर।  03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 500 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर। अति कुपोषित बच्चे को गेहॅू दलिया प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 व चना दाल प्रति माह 1.5 कि0 ग्रा0 और खाद्य तेल प्रति माह 455 मिलीलीटर लाभार्थियो को वितरण किया जायेगा वितरण दिवस को उक्त विकास खण्ड के ग्राम प्रधान/स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा उक्त वितरण दिनांक 07 व 08 नवंबर -2025 को किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान/सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ