पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु सैनिक बंधु की बैठक 14 नवंबर को



एम. ए. हक 
कुशीनगर: दिनांक 11 नवंबर 2025 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी वि0 क0 आलोक सक्सेना (अप्रा0) ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के पूर्व सैनिकों, उनके विधवाओं तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण हेतु 14 नवम्बर 2025 को अपराह्न 1:30 बजे सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी। विंग कमांडर ने बताया कि यदि किसी पूर्व सैनिक अथवा उनके परिवार को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद या अन्य प्रशासनिक कठिनाई हो, तो वे अपने आवेदन 13 नवम्बर 2025 तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं ताकि उनके प्रकरणों पर बैठक में विचार किया जा सके उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। विशेष जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर से संपर्क किया जा सकता है।

Comments