विकसित उत्तर प्रदेश @2047 हेतु जनभागीदारी से बनेगा सशक्त विकास रोडमैप


एम. ए. हक 
शासन द्वारा सुझाव हेतु अंतिम तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ाई गई
कुशीनगर: दिनांक 11 नवंबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2047 तक राज्य को विकसित उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” अभियान संचालित किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों से शासन द्वारा विभिन्न विकास क्षेत्रों में रचनात्मक एवं व्यवहारिक सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास का ठोस खाका तैयार किया जा सके जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ 05 सितम्बर, 2025 से किया गया था, जो पहले 31 अक्टूबर, 2025 तक संचालित होना था शासन ने अब इस अभियान की अवधि बढ़ाते हुए नागरिकों से 15 नवम्बर, 2025 तक सुझाव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है। जिलाधिकारी ने नागरिकों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, उद्यमियों, युवाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव “विकसित उत्तर प्रदेश @2047” पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर ऑनलाइन दर्ज करें सुझाव शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, अवसंरचना, पर्यावरण, ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन एवं सामाजिक न्याय जैसे विविध विषयों से संबंधित हो सकते हैं। यह पहल प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश को वर्ष 2047 तक “समर्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

Comments