रविवार को 9 से 4 बजे तक रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 08 नवंबर 2025 को विद्युत विभाग द्वारा बताया गया की 09 नवंबर 2025 रविवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति Effected रहेगी। रविन्द्र नगर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर रखरखाव कार्य के चलते 9 नवम्बर (रविवार) को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी अधिशासी अभियंता संजय सागर, उपखंड अधिकारी शशि कांत गुप्ता एवं अवर अभियंता पिंटू बिंद ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवधि में वीसीबी - 13 (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) को बदला जाएगा। यह कार्य विद्युत तंत्र को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रेकर बदलने के बाद उपकेंद्र की सप्लाई लाइन में ओवरलोड और फाल्ट की संभावना काफी कम हो जाएगी बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान रविन्द्र नगर सहित आसपास के कई मोहल्लों और गांवों की सप्लाई प्रभावित रहेगी अधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान धैर्य बनाए रखें और आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य समय से पूर्ण होने के बाद शाम 4 बजे तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी बिजली विभाग ने साथ ही यह भी कहा कि उपभोक्ता किसी भी आकस्मिक स्थिति या विद्युत संबंधित समस्या के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। विभागीय टीमें पूरे दिन क्षेत्र में सतर्क रहेंगी ताकि कार्य सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।

Comments