बसपा नेता को श्रद्धांजलि


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट 
कुशीनगर: जनपद के खड्डा में आज दिनांक 05 नवंबर 2025 को नगर के आंबेडकर मार्केट स्थित अम्बेडकर स्मारक पर अखिल भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बहुजन समाज के वयोवृद्ध नेता खदेरू प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई बताते चलें कि विगत 31 अक्टूबर को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने उनके साथ बीते दिनों की यादों का जिक्र करते हुए कहा कि श्री प्रसाद जुझारू व्यक्तित्व और दूरदर्शी विचारों के धनी थे,वे जीवन पर्यन्त शोषितों वंचितों के हक़ के संघर्ष करते रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि श्री प्रसाद सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे,दलित ,पिछड़ों और सर्वसमाज के लोगों उनकी लोकप्रियता इस बात को दर्शाती है कि वह सभी के प्रिय थे।
इस कार्यक्रम में बसपा के मण्डल प्रभारी असगर अली ,आनंद दुबे,कांग्रेसी नेता अजय जायसवाल,छट्ठू प्रसाद निराला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर रोशनलाल भारती,सुरेशचंद भारती, नौमी प्रसाद,विजय भारती,नरसिंह गौतम,राजेश कुशवाहा,अजमुद्दीन अंसारी,मोतीलाल चौधरी,नागेंद्र गौतम,शंभू गौतम,संदीप गौतम,अवधेश बौद्ध सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़