जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवार करायें श्रमिक पंजीयन जन्म से मृत्यु तक की घटनाओं पर मिलेगा अनुदान
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 06 नवंबर 2025 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि जनपद के निर्धनतम लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिये जीरो पावर्टी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जनपद के प्रत्येक ग्राम से अत्यंत निर्धन परिवार चिन्हित किये गये हैं। जीरो पावर्टी में चिन्हित 18 से 60 वर्ष के ऐसे व्यक्ति जो मिट्टी का काम, मनरेगा, मकान बनने की प्रक्रिया से जुड़ा कोई भी काम करते हैं उनका श्रमिक पंजीकरण कराया जाना है। पंजीकरण के उपरान्त संतान के जन्म पर रू0 20,000 बालक शिशु / रु 25,000 बालिका शिशु के लिये, पुत्री के विवाह पर के रू0 65,000, शिक्षा प्रोत्साहन के लिये रु0 24000 तक छात्रवृति, आवासीय विद्यालय में निश्शुल्क अध्ययन, पंजीकृत व्यक्ति की मृत्यु पर रू0 2,25,000 (सामान्य मृत्यु ) /रू0 5,25,000 (दुघर्टना में मृत्यु) पर अनुदान मिलता है। पंजीकरण के लिये आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाइल नम्बर आवश्यक है। किसी भी जनसेवा केन्द्र या UPBOC ओपन पोर्ट पर श्रमिक पंजीयन का नया लिंक पर जाकर रू0 40 शुल्क के साथ आनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय सहायक श्रमायुक्त पता-निकट शनि मन्दिर रामकोला रोड पडरौना, कुशीनगर ( मो0न0 9984581938, 9415322990, 8948907257 ) पर सम्पर्क कर सकते है।
Comments
Post a Comment