सड़क का निर्माण कराने की मांग


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम पंचायत मडा़र बिंदवलिया के टोला बरई पट्टी के लोग लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे हैं लोगों का कहना है कि कई बार इस सड़क को बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधि तक को कहा गया है लेकिन किसी ने आज तक नहीं सुनी आने जाने वाला मेन मार्ग है जो अभी तक खड़ंजा वाली सड़क है इससे प्रतिदिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस मार्ग पर रोजाना स्कूल के सैकड़ों बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग आते जाते रहते है बारिश के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे न केवल पैदल चलना मुश्किल हो जाता है बल्कि बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी भारी दिक्कत होती है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल