स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में कराटे प्रशिक्षक रखने के संबंध में


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिलाधिकारी महोदय, कुशीनगर के आदेश दिनांक 15/10/2025 के अनुपालन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, कुशीनगर द्वारा जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में “कराटे” प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी शक्ति एवं युवा सशक्तिकरण के साथ-साथ जिले के खिलाड़ियों को कराटे खेल के तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को प्रशिक्षण दिया जाएगा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु समिति द्वारा योग्य एवं अनुभवी कराटे प्रशिक्षक (कोच) रखने का निर्णय लिया गया है। चयनित प्रशिक्षक को स्टेडियम परिसर में नियमित प्रशिक्षण सत्रों का संचालन आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इस पहल से जिले के युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और फिटनेस की भावना सुदृढ़ होगी साथ ही, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा इच्छुक एवं पात्र प्रशिक्षक अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में फार्म दिनांक 20 नवंबर, 2025 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ योग्यता प्रमाणपत्र, अनुभव पत्र एवं कराटे फेडरेशन से संबद्धता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय कुशीनगर से कार्य दिवसों में संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल