सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता दिवस के रूप में निकाली जाएगी रैली


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: पडरौना में लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जंयती के ऐ किये गए यूनिटी मार्च अभियान के तहत पडरौना विधानसभा में 16 नवम्बर को सुबह 9.00 बजे से पडरौना नगर के बावली चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक से एकता मार्च व मानव श्रृंखला हजारों लोगों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे के साथ निकाली जायेगी। उक्त कि जानकारी देते हुए यात्रा के आयोजक व सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 16 नवम्बर की सुबह 9.00 बजे से एकता मार्च व तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसका दुसरा पड़ाव जूनियर हाईस्कूल पडरौना, तीसरा पड़ाव रामधाम विशुनपुरा पंचायत भवन चौथा पड़ाव जंगल गायघाट, अंतिम पड़ाव पंचायत भवन जंगल कुरमौल में जनसभा के साथ सम्पन्न होगा श्री जायसवाल ने बताया कि एकता मार्च के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय होगें यात्रा के प्रभारी दिवाकर मणि है। विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि पदयात्रा में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी जिसमें समाजिक/बुद्धिजीवी व्यक्ति भाग लेंगे प्रेस वार्ता के समय यात्रा के विधानसभा संयोजक रितिक सिंह गौतम मंडल अध्यक्ष पडरौना भूनेश्वार मणि त्रिपाठी, पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, मीडिया प्रभारी महेश रौनियार, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़