विकास का खुलता पोल : जिला मुख्यालय के समीप सड़क बदहाली की शिकार


धर्मपुर ब्रह्मस्थान से कुबेरस्थान तक सड़क धंसी, टूटी — चलना हुआ मुश्किल
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिला मुख्यालय के निकट धर्मपुर ब्रह्मस्थान से चौपरिया होते हुए सिधुआ बांगर, रहसु, होरलापुर होते हुए कुबेरस्थान तक जाने वाली ग्रामीण लिंक रोड की स्थिति बदहाल हो चुकी है। सड़क जगह-जगह से धंस गई है, गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और अब यह मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग जिला मुख्यालय से सटा हुआ है, फिर भी इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि “चिराग तले अंधेरा” की कहावत यहां पूरी तरह चरितार्थ होती है। यदि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर स्वयं इस मार्ग से गुजरें, तो उन्हें इसकी वास्तविक स्थिति का अंदाजा हो जाएगा ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ