नेबुआ नौरंगिया थाने से दो पुलिसकर्मियों की विदाई
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया के पुलिस चौकी मड़ारबिन्दवलिया में कार्यरत पुलिस अजय चौधरी व बृजेश कुमार यादव का कुशीनगर के अन्य थानों पर ट्रान्सफर कर दिया गया है। इसी को ध्यान में देखते हुए इन दिनों पुलिस कर्मियों को माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर विदा किया गया चौकी प्रभारी द्वारा इन लोगों की रवानगी करायी गयी उनके स्थानांतरण के उपरांत क्रांति चौराहा मडा़र बिंदवलिया में चौकी प्रभारी पंकज यादव व दिवान श्री अखिलेश गौतम व,सी0पी 0कांस्टेबल द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया इस दौरान दोनों आशीर्वाद स्वरुप अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक दायित्व का पालन कर पीड़ित को न्याय दिलाने और जनता में पुलिस की छवि अच्छी बनाए रखने की बात कही साथ ही आशीर्वाद दिया और सामाजिक दायित्व निभाने की सलाह दी इस अवसर पर सभी ने उनके साथ यादगार पलों को साझा किया और उन्हें नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं इस दौरान मयंक मालवीय बृजेश सिंह पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल उर्फ गंगा बिष्णु यादव संजय मिश्रा सुंदर सागर सीताराम भारती सुभाष गौतम जितेन्द्र शंभु साहनी बलवंत प्रसाद ,धनंजय यादव सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment