उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वंदिता श्रीवास्तव द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह मिशन युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक श्री आलोक कुमार मौर्य ने मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्राप्त कौशल का सही एवं व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला कौशल प्रबंधक श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रदाता विनायक टेक्निकल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रदेश समन्वयक इंजीनियर रिजवान अहमद ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा किया कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक श्री साबीर अंसारी, स्टाफ सदस्य श्री अमन श्रीवास्तव, शालिनी मैम सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव साझा किए गए तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ