मुख्यमंत्री के जनता दरबार में 150लोगो की सूनी गयी शिकायत
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
गोरखपुर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में पहुंचे उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की करीब 150 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भूमि विवाद लेकर पहुंचे थे कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि यदि कोई दबंग, माफिया किसी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए गरीबों को उजाड़ने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे जहां पैमाइश की जरूरत हो वहां समय से पैमाइश हो विवाद का निस्तारण कराया जाए जनता दर्शन में बीमारी को लेकर तीमारदार भी पहुंचे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज में अस्पताल से इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर कर शासन भेजें विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
Comments
Post a Comment