उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 से निवेश को मिलेगा नया आयाम


एम. ए. हक
जनपद में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रोत्साहन
कुशीनगर: दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की सौर ऊर्जा नीति–2022 के प्रमुख प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस नीति के माध्यम से स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जाएगी उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 का मुख्य उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना तथा वर्ष 2026–27 तक 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करना है। नीति के अंतर्गत प्रमुख प्रोत्साहन  के सम्बंध में उन्होंने बताया कि- सौर ऊर्जा संयंत्र/सोलर पार्क की स्थापना हेतु प्रयुक्त भूमि पर स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत छूट। विद्युत शुल्क में 10 वर्षों तक 100 प्रतिशत छूट। आगामी पाँच वर्षों में प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 30,000 युवाओं को सौर मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा रु. 2.50 करोड़ प्रति मेगावाट की दर से सब्सिडी के साथ 4 घंटे की बैटरी भंडारण प्रणाली युक्त ग्रिड स्केल सौर परियोजनाओं को प्रोत्साहन।निजी आवासीय क्षेत्रों में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना हेतु रु. 15,000 प्रति किलोवाट से लेकर अधिकतम रु. 30,000 प्रति किलोवाट तक सब्सिडी तीसरे पक्ष को बिजली की बिक्री अथवा कैप्टिव उपयोग के मामलों में व्हीलिंग/ट्रांसमिशन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट। सौर ऊर्जा की खरीद पर अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली के लिए क्रॉस सब्सिडी अधिभार एवं ट्रांसमिशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट निजी क्षेत्र द्वारा सौर पार्कों के विकास हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उपयुक्त सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया
पूंजीगत सब्सिडी हेतु इच्छुक निवेशक निवेश मित्र पोर्टल https://niveshmitra.up.nic.in/register.aspx
पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर से मोबाइल नंबर 9151803928 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंनेजनपद के उद्यमियों, निवेशकों एवं आमजन से अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं और जनपद के आर्थिक विकास में सहभागी बने।



Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ