सांसद खेल महोत्सव-2025 के अवसर पर दिनांक 28 दिसंबर 2025 को एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 के अवसर पर आज  जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में प्रातः 11ः00 बजे मुख्य अतिथि  कृष्ण कुमार जिला उद्यान अधिकारी, कुशीनगर के द्वारा सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया गया एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिन्टन, एवं हाॅकी खेल 05 विधानसभा क्षेत्रों से आये बालक/बालिका टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जो निम्न प्रकार से है। 
वालीबाल का परिणाम
वालीबाल जूनियर वर्ग में पड़रौना बनाम खड्डा के बीच हुआ जिसमें पड़रौना 0-2 से विजेता तथा खड्डा 0-1 से विजेता रही। वालीबाल सब जूनियर वर्ग पड़रौना बनाम रामकोला के बीच हुआ जिसमें पड़रौना 0-2 से विजयी रही तथा 0-1 सेट से रामकोला विजयी रहा। वालीबाल सीनियर वर्ग का प्रथम मैच खड्डा बनाम कसया के बीच हुआ जिसमें खड्डी 0-2 से विजयी रही। फाइनल मैच खड्डा बनाम पड़रौना के बीच खेला जायेगा।
हाॅकी मैच का परिणाम
हाॅकी जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता स्टेडियम-ए बनाम स्टेडियम-बी के बची हुआ जिसमें 0-2 से स्टेडियम-ए विजेता रही तथा स्टेडियम-बी उपविजेता रही। हाॅकी जूनियर बालिका वर्ग में स्टेडियम-ए बनाम स्टेडियम-बी के बीच हुआ जिसमें स्टेडियम-ए 0-3 से विजयी रही तथा स्टेडियम-बी उपविजेता रही।
बैडमिंटन का परिणाम- सब जूनियर बालक एकल वर्ग में समर्थ मिश्रा, शिवम गौड़, कुशल पाण्डेय सब जूनियर बालक युगल वर्ग में कुशल/मंयक, शिवम/सत्यम, अभय/अलंकृत एवं सब जूनियर बालिका एकल वर्ग में असमीना खातून आदि लोगों ने प्रतिभाग किया एथलेटिक्स का परिणाम- सब जूनियर बालक वर्ग भाला क्षेपण में संदीप यादव, कार्तिक कुशवाहा, हुसैन अली, जूनियर बालक वर्ग भाला क्षेपण में कृष्णा साहनी, अभिषेक गोंड़, अवनीश गोविन्द्र राव भाला क्षेपण सीनियर वर्ग साहिद, विशाल सानी, संगम सिह। गोला क्षेपण सब जूनियर वर्ग में बिरजू यादव, मनोहर गोंड, सुमित कुशवाहा। गोला क्षेपण जूनियर वर्ग में साहिल अंसारी, आर्यन शर्मा, संगम गोला क्षेपण सीनियर वर्ग में अजय यादव, बीर बहादुर सिंह, अवनीश गोविन्द राव, डिस्कस थ्रो सब जूनियर बालक वर्ग में चंदन चैहान, मनोहर गोंड़, धीरज पाल, डिस्कस थ्रो जूनियर बालक वर्ग में अंश सिंह, संगम सिंह, आदित्य उपाध्याय डिस्कस थ्रो सब सीनियर बालक वर्ग में बीर बहादुर सिंह, विशाल साहनी, सतीश पासवान एथलेटिक्स का परिणाम- सब जूनियर बालिका वर्ग भाला क्षेपण में अस्मिता यादव, करिश्मा, रीमा कुशवाहा, जूनियर बालिका वर्ग भाला क्षेपण में गरिमा सिंह, शितल भारती, रिया चैहान सब जूनियर बालिका वर्ग भाला क्षेपण में पूजा सिंह इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह राजू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, सूरज, पंकज, सुश्री दुर्गावती, मंकेशचन्द्र, हैप्पी, देवेन्द्र सिंह, रिपु यादव, नितिश कुशवाहा, नीलकमल पाण्डेय, आदि लोग उपस्थित थे। अन्त मे  रवि कुमार निषाद, क्रीड़ाधिकारी, कुशीनगर के द्वारा आये हुये सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ