जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों को नव वर्ष 2026 की दी हार्दिक शुभकामनाएं


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 31 दिसंबर 2025 को नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव  ने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संयुक्त संदेश में 
👉 जिलाधिकारी ने कहा कि नव वर्ष जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 में जनपद विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।
👉 पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि पुलिस विभाग जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव वर्ष में सभी नागरिकों से शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
👉 मुख्य विकास अधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्ष 2026 में ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँच सके।
तीनों अधिकारियों ने नव वर्ष के अवसर पर जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष का स्वागत करने का आह्वान करते हुए कुशीनगर को सुरक्षित, विकसित एवं समृद्ध जनपद बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।
अंत में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बंधुओं एवं समाज के सभी वर्गों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़