अवैध रिश्ते का खूनी अंत: 26 दिन बाद खुला सनसनीखेज हत्याकांड


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा तोड़ने का खौफनाक अंजाम सामने आया है। 26 दिनों से लापता महिला सुनेना की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी देवर बसंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंध, सामाजिक बदनामी का डर और शक ने एक महिला की जान ले ली पति की मौत के बाद मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही सुनेना की नजदीकियां धीरे-धीरे देवर से बढ़ीं गांव में चर्चा शुरू हुई तो आरोपी के मन में डर बैठ गया इसी डर ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया घटना के दिन गन्ने के खेत में हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया 26 दिन बाद कंकाल बरामद होने पर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है। कि दोषी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाएगी यह घटना समाज के लिए एक कड़ा संदेश है कि अपराध कितना भी छिपा हो, सच सामने आकर ही रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़