कुशीनगर जनपद में निर्यात संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 29 दिसम्बर को
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने संयुक्त महानिदेशक, विदेश व्यापार, वाराणसी के हवाले से अवगत कराया है कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र तथा निर्यात बंधु एक्सपोर्ट प्रमोशन आउटरीच प्रोग्राम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जनपद कुशीनगर में सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों एवं निर्यातकों, कारीगरों, बुनकरों एवं शिल्पियों को निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, अवसरों एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निर्यात संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्यमियों को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाएगा कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत उद्यमियों के साथ-साथ नए एवं उभरते उद्यमियों को भी प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया है, जिससे वे निर्यात क्षेत्र की नवीन जानकारियों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें उक्त के संबंध में अवगत कराया गया है कि जनपद कुशीनगर में दिसम्बर 2025 में आयोजित होने वाला निर्यात सम्मेलन दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा उन्होंने संबंधित सभी उद्यमियों, कारीगरों एवं हितधारकों से अनुरोध किया गया है। कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।
Comments
Post a Comment