विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर को लेकर 30 दिसंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्रियों के साथ दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 03.00 बजे  बैठक प्रस्तावित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श में सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्विवाद/त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ