सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 20 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में आज खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए यथासंभव मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 94 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने हेतु सौंपा गया विभागवार विवरण में राजस्व विभाग से प्राप्त 38 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं पुलिस विभाग से 16, पुलिस व राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से 9 शिकायतों में तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष मामलों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण कर राहत प्रदान की गई। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अलाव जलाने एवं रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित समस्त ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण शीघ्र तैयार करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment