अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीके सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में एसडीके (सड़क सुरक्षा) समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, एनएचएआई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता मुकेश वर्मा एवं राहुल सोनी, एआरटीओ प्रवर्तन मो० अज़ीम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.डी. कुशवाहा, एनएचएआई से चिन्मय दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वाहनों की निरंतर एवं सघन चेकिंग की जाए तथा माह जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि हाटा क्षेत्र में विद्यालयों के समीप स्थित मार्गों पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। चिकित्सा विभाग को चालकों एवं परिचालकों के नियमित नेत्र परीक्षण हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ने से लदी ट्रॉलियों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगवाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि समस्त विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित किए जाएं तथा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रति माह सुनिश्चित की जाए साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी विद्यालय वाहन यदि अनफिट पाया जाए तो उसे विद्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए तथा बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ