पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया विद्यालय के सामने हुआ मार पीट


कुशीनगर: जनपद के पडरौना श्रेत्र के बबुईयाहरपुर गांव में शनिवार को निजी स्कूल के गेट के सामने हुई मारपीट के मामले को लेकर रविवार को हालात तनावपूर्ण हो गए कार्रवाई की मांग को लेकर बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र व ग्रामीण रविवार करीब नौ बजे पडरौना-जटहा मार्ग को ठोरी मोड़ पर जाम कर धरने पर बैठ गए
जानकारी मिलने पर पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, जटहा थानाध्यक्ष आलोक यादव व रविंद्रनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे कोतवाल ने छात्रों और लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे हालांकि पुलिस ने पीड़ित प्रधानाचार्य के भाई की तहरीर पर शनिवार की देर रात में ही 13 नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी पुलिस ने रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज कुशीनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था लोगों और छात्रों की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाए, उन्हें धमकी आरोपियों की तरफ से दी जा रही है, आरोपियों के घर पर ताला जड़ा जाए, ताकि वे घर में न रह सकें सड़क जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा दोपहर करीब दो बजे पुलिस के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए, तब जाकर यातायात बहाल हो सका जाम हटने के बाद कोतवाल हर्षवर्धन सिंह बच्चों के साथ करीब 500 मीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बबुईयाहरपुर पहुंचे वहां कोतवाल ने सभी छात्रों के सामने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, स्कूल परिसर में महिला कांस्टेबल व एक दरोगा की तैनाती की जाएगी पीड़ित प्रधानाचार्य के परिवार और बच्चों की सुरक्षा पुलिस करेगी तथा पहले से दर्ज मामले में और धाराएं बढ़ाई जाएंगी कुछ देर बाद सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया इसके बाद करीब तीन बजे छात्रों को घर भेजा गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अभी भी उन्हें धमकी दे रहे हैं। सड़क जाम के दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़