कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस पर भव्य आयोजन, महिलाओं व मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को वीर बाल दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिल्ली के मंडपम से लाइव प्रसारण किया गया। उक्त प्रसारण के अनुपालन में जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में वीर बाल दिवस, अनन्ता कार्यक्रम तथा *हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया इस अवसर पर माननीय सांसद विजय कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस उन वीर बच्चों की स्मृति का प्रतीक है, जिन्हें इतिहास के पन्नों में भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने धर्म, राजनीति और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले वीरों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को सशक्त किया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को नई प्रेरणा देने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है। आजादी के बाद लंबे समय तक महिलाओं के अधिकारों को हाशिये पर रखा गया, जिसे वर्तमान सरकार ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तथा पायलट जैसी जिम्मेदार भूमिकाओं में कार्य कर देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति सहित अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं समाज में सम्मानित बनाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महिला कल्याण से संबंधित अनेक योजनाएं प्रोबेशन विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेंटर आदि सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग को और अधिक सक्रिय बनाकर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अनन्ता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 60 महिलाओं को अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं वीर बाल दिवस के अवसर पर वीरता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल एवं चॉकलेट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया इसके अतिरिक्त “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री फूलबदन कुशवाहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे महिला कल्याण विभाग से वरिष्ठ सहायक श्री प्रसिद्ध कुमार राहुल, कनिष्ठ सहायक श्री ओम प्रकाश यादव, प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री विनय शर्मा, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्री नलिन सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री मानस मिश्रा, काउंसलर श्री ऋषिराज पाण्डेय, आँकड़ा विश्लेषक श्रीमती रीता यादव, केन्द्र प्रशासिका, दिनेश कुमार, दयानन्द शर्मा, राहुल कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुनीष कुशवाहा, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री ऋषिकेश सिंह सहित महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment