अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल


एम. ए. हक
विशेष सुरक्षा बल के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न विकल्पों पर विचार
कुशीनगर: दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाए जाने के उद्देश्य से एयरपोर्ट पर तैनात विशेष सुरक्षा बल के जवानों हेतु आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विशेष सुरक्षा बल द्वारा शस्त्रागार, बैरक, कार्यालय, भोजनालय, शौचालय एवं स्नानागार आदि के निर्माण हेतु लगभग 03 एकड़ भूमि उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी कसया से प्राप्त आख्या के आधार पर संभावित स्थलों का विस्तृत परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया है। प्रथम विकल्प के अंतर्गत तहसील कसया के ग्राम नकहनी में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पश्चिमी सिरे से सटी लगभग 10.02 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होना बताया गया है। यह भूमि आवासीय उपयोग के लिए उपयुक्त है तथा सुरक्षा बलों की त्वरित तैनाती एवं शीघ्र उपलब्धता की दृष्टि से अत्यंत अनुकूल मानी जा रही है। द्वितीय विकल्प के रूप में ग्राम महुआडीह लौंगरापुर, तहसील कसया स्थित बंजर श्रेणी की भूमि को चिन्हित किया गया है, जो एयरपोर्ट से लगभग 05 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। परीक्षण उपरांत इस भूमि के पुनर्ग्रहण की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। तृतीय विकल्प के अंतर्गत तहसील कसया में नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज एवं वर्तमान में रिक्त भूमि के कुछ गाटों को चिन्हित किया गया है, जो एयरपोर्ट से लगभग 1.2 से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यदि यह भूमि सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त पाई जाती है, तो शासन स्तर से हस्तांतरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी इसके अतिरिक्त, यदि एयरपोर्ट की 05 किलोमीटर परिधि में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो आपसी सहमति अथवा विधिक अधिग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से निजी भूमि क्रय किए जाने के विकल्प पर भी विचार किया गया है, जिसके लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था की जाएगी जिलाधिकारी  द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपरोक्त सभी विकल्पों का समग्र मूल्यांकन करते हुए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प के चयन हेतु संबंधित विभाग को आख्या प्रेषित कर दी गई है, जिसके आधार पर अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी यह पहल न केवल अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाएगी, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जनपद की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक छवि को भी सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़