बढ़ते हुए ठंड के दृष्टिगत डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से किया जनता दर्शन का आयोजन

एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को जनपद में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए आज जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े उन्होंने विशेष रूप से ठंड के मौसम में गरीब, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान देने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बढ़ रही है। जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल