लंबित प्रकरणों की नियमित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश- डीएम


एम. ए. हक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
कुशीनगर: दिनांक 26 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी  महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान कृषि, आवास, मत्स्य पालन एवं कुम्हारी कला से संबंधित आवंटनों की स्थिति, सीमा स्तंभों की प्रगति, आर.सी. वसूली, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं, फास्ट ट्रैक प्रमाणपत्र निर्गमन, पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी तथा जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं एवं सेवाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए उन्होंने विशेष रूप से जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का तत्काल एवं प्रभावी निस्तारण करने पर बल दिया जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली आमजन के जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाकर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि अपने तहसील क्षेत्रा अंतर्गत अभियान चलाकर राजस्व ग्रामों में चकरोड का सीमांकन कराकर खाली कराएं तथा प्रत्येक लेखपाल से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि किसी भी राजस्व ग्रामो के अंतर्गत समस्त चकरोड/चकमार्ग को सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायायिक प्रेम कुमार राय, समस्त उप जिलाधिकारी गण सहित अन्य सभी सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ