उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 27 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यक्रमो के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक परिसर में सूचना विभाग उ0 प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन /शुभारंभ ब्लाक प्रमुख शेषनाथ यादव द्वारा फीता काटकर किया गया प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्र के माध्यम से प्रदर्शनी को लोगों ने देखा ब्लॉक प्रमुख शेषनाथ यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है बिना भेदभाव से पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,आवास, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन सहित कई जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को बताया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामाधार राजभर, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, विजय यादव, बाल गोविंद सैनी,योगेंद्र एवं सीडीपीओ श्रीमती सुभद्रा श्रीवास्तव मीना देवी A. D. O पंचायत नेबुआ नौरंगिया सहित आमजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment