ई-खसरा पड़ताल के माध्यम से युवाओं को मिलेगा अतिरिक्त आय का अवसर
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में रबी फसलों का ई-खसरा पड़ताल कार्य दिनांक 05 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना है। इस कार्य के माध्यम से इच्छुक युवक अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ऐसे इच्छुक युवक, जिन्हें एंड्रायड मोबाइल फोन के सही उपयोग की जानकारी हो तथा जनपद में उगाई जाने वाली फसलों का पर्याप्त ज्ञान हो, वे ई-खसरा पड़ताल का कार्य कर सकते हैं। कार्य के संपादन के उपरांत बजट उपलब्ध होने पर उन्हें प्रति गाटा सर्वे के लिए ₹5.00 तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी हेतु ₹350.00 प्रति सत्र का भुगतान किया जाएगा उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण, आईएफएससी कोड एवं ई-मेल आईडी के साथ अपने संबंधित विकास खण्ड स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) से प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment