कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बाल मेला आयोजित
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित कुशीनगर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को उत्साहपूर्वक बाल मेले का आयोजन किया गया जिसके के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ० देवशरण सिंह रहे मुख्य अतिथि को प्रबंधक आशीष कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बुके देकर और माल्यार्पण करके स्वागत किया मेले में विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडल व उपकरण तैयार करके अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि डॉ० देवशरण सिंह ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर बच्चों के द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनसे उनके कार्य और तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को देखकर डॉ० सिंह ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में मौजूद प्रतिभा और नवाचार का यह स्वरूप भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के साथ ही उन्हें सीखने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।ल बाल मेले के सफल आयोजन के लिए सभी ने विद्यालय परिवार की सराहना की।
Comments
Post a Comment