डीसी त्रिपाठी द्वारा बाल विवाह कुशीनगर मुक्त हो गया है।

 
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जनपद के जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम संघौलन करने का निर्देश प्राप्त है जिसके अनुपालन में आज जनपद के 03 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामकोला, पडरौना में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यालय की छात्राओं को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया एवं साक्षी पाण्डेय सुपरवाइजर हेल्प लाईन द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आस-पास कोई भी कम उम्र की लड़की या लड़के की शादी होती है तो उसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती बन्दना कुशवाहा जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, श्रीमती प्रीति सिंह, जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइम, एवं श्रीमती शशिकला कुशवाहा, द्वारा विशेष दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उक्त योजनाओ की लाभ लेने/दिलाने हेतु विद्यालय के छात्र छात्राओं से अनुरोध किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे-चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 108, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्या कु० ममता सहाय, प्रवक्ता शशिकला सोनकर, नीतू यादव कविता भारती, रोशनी मौर्या, रेनू दूबे, वार्डेन श्रीमति सुषमा सिंह संगीता सिंह, लैब असिस्टेन्ट कु० पूजा गौतम, शीमा शाहीन, मीरा यादव, एवं अर्पणा यादव आदि के साथ साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिला कर किया गया कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामकोला, छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कर बाल विवाह के दुष्प्रभाव को दिखाया गया तथा बाल विवाह न करने हेतू नुक्कड नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया।


Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़