प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता हेतु चयन/ट्रायल 22 जनवरी को
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन/ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद एवं मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 22 जनवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे, जो 24 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में संपन्न होगा। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी 2026 तक मुरादाबाद में किया जाएगा प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल दोनों वर्गों में विभिन्न भार वर्गों में चयन किया जाएगा फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 एवं 125 किलोग्राम तथा ग्रीको स्टाइल में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 एवं 130 किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने संस्थानों के सीनियर पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों को समय से चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु भेजें चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को विद्यालय द्वारा जारी आयु पात्रता प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड/नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ी को चयन में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
Comments
Post a Comment