नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नं 5 और 11 में जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल; विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किया संबोधित


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के खड्डा नगर पंचायत कार्यालय खड्डा के प्रांगण में आज भीषण ठंड को देखते हुए वार्ड नंबर 5 (सुभाष नगर) एवं वार्ड नंबर 11 (नेहरू नगर) के पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री विवेकानंद पाण्डेय जी उपस्थित रहे उनके साथ पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. नीलेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा एवं विजय लक्ष्मी मिश्रा ने भी सहभागिता की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा ही सच्ची मानवता है। कड़ाके की इस ठंड में कोई भी साधनविहीन व्यक्ति उपेक्षित न रहे, इसके लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है। पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. नीलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा कार्य राजनीति का माध्यम नहीं बल्कि आत्मिक संतुष्टि का जरिया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने भी नगर के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने की बात कही इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद पवन मद्धेशिया, सभासद राजेश्वर सिंह, दिवाकर यादव, सभासद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अमर चन्द मद्धेशिया, धीरज सिंह, विजय कन्नौजिया, मुन्नी गिरी, आंनद सिंह, चन्दन मद्धेशिया, अनुराग श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में वार्ड वासी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वितरण कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों और निराश्रितों ने कंबल पाकर हर्ष व्यक्त किया। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से सहायता सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल