मेडिकल परिषद से मोटरसाइकिल गायब


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिले के रविन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशीनगर मेडिकल कॉलेज परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। नवजात शिशु के इलाज के दौरान परिसर में खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा ली, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। पीड़ित रवि पुत्र चंडी कुशवाहा, निवासी ग्राम धन्नौजी माफी (थाना रामकोला), ने बताया कि उन्होंने 12 जनवरी को अपने नवजात शिशु को जिला अस्पताल/कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था शाम को वे घर से खाना लेने गए और रात करीब 9 बजे खाना लेकर वापस लौटे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस (काला–सफेद रंग) बाइक, संख्या UP 57 BB 2857, मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी की और वॉर्ड में खाना देने अंदर चले गए रवि के अनुसार, जब वे करीब रात 10:30 बजे बाहर लौटे तो बाइक मौके से गायब था उन्होंने तत्काल वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी और देर रात थाने पर मौखिक सूचना दी इसके बाद अगले दिन सुबह थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पीड़ित का कहना है। कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चोरी की घटना होना चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बाइक बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उक्त सम्बन्ध थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जहां से बाइक गायब हुई है वहां कल से एक और बाइक उसी कलर पड़ी हुई इनके गाड़ी में लॉक सही नहीं था किसी भी चाबी से चालू हो जा रही थी फिलहाल सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ