गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन


एम. ए. हक
यौमे जम्हूरिया के मौके पर दिनांक 26 जनवरी 2026, बरोज़ सोमवार,को नुरुल्लाह रोड पर स्थित वसियाबाद चौराहे पर जेड एस ए हॉस्पिटैलिटी व आलम हास्पिटल के द्वारा संयुक्त रूप से एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क लगभग 200 से अधिक मरीज़ो को मुफ्त सलाह, उनकी जांच की गई साथ ही मुफ़्त दवाइयां भी वितरित की गई -
इस कैंप का उद्घाटन इंजीनियर सुहैल के हाथों हुआ 
कैंप सुबह 11am से शुरू हो कर 02 pm तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं 
से सम्बन्धित चेकअप कराया हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों में 
डॉ. इंतेखाब आलम - (सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ)
डॉ. बेलाल अहमद - (त्वचा, बाल एवं सौंदर्य प्रसाधन विशेषज्ञ) डॉ. इरफान अहमद - (यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ(
डॉ. ए एच अलीग (हड्डी शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ)
डॉ. एस .के. कुमार सोनकर (आई सर्जन)
डॉ के आमिर (यूनाइटेड मेडिसिटी) डॉ इमरान आलम ॎ(इस एन टी) डॉ. एम.ए. हाशमी - (मुख और दंत चिकित्सा विशेषज्ञ) डॉ. आसिया ज़िया -( स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. जय नारायण (नेत्र विशेषज्ञ) डॉ आलम (नेत्र विशेषज्ञ) इत्यादि ने मरीजों का उपचार किया 
कार्यक्रम का आयोजन जेड एस ए हास्पिटैलिटी के निर्देशक मोहम्मद सलीम अलीग और आलम हास्पिटल 
के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस कार्यक्रम में अतीक, फरीद पप्पू , इस्लाम, और शाहिद ने सहयोग दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ