सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर दिए गए समाधान के निर्देश


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्राधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का अभिनन्दन किया गया तत्पश्चात पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई तथा बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई बैठक में कुल 32 पूर्व सैनिक एवं वीर नारियाँ उपस्थित रहीं इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा कुल 10 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें भूमि विवाद, न्यायालय में लंबित प्रकरण, शस्त्र निरस्तीकरण, अवैध भूमि कब्जा, रास्ता दिलाने से संबंधित विवाद तथा भूमि पैमाइश से संबंधित प्रकरण शामिल थे इसके अतिरिक्त सेवारत सैनिकों से संबंधित 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें रात्रि में फसल कटाई एवं शहीदों के नाम पर ग्राम सड़कों, भवनों एवं चौराहों का नामकरण करने से संबंधित विषय शामिल थे प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति/जनजाति की भूमि का बैनामा करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि विक्रेता द्वारा जिलाधिकारी से भूमि विक्रय की अनुमति प्राप्त की गई है, अथवा नही। अनुमति के अभाव में उक्त भूमि की खरीद कत्तई न की जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, डीसी उद्योग अभय कुमार सुमन सहित सम्मानित पूर्व सैनिक डॉ. मेजर महेश कुमार वरनवाल, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, हवलदार शारदा प्रसाद सहित अन्य पूर्व सैनिक एवं वीर नारियाँ उपस्थित रहीं उक्त बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक, राजेश कुमार गुप्त, श्रीमती धर्मशीला देवी, जालंधर प्रसाद तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ