मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह का जनपद कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह का दिनांक 09 एवं 10 जनवरी 2026 को जनपद कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री जी दिनांक 09 जनवरी 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर सायं गोरखपुर पहुंचेंगे तथा वहां से सड़क मार्ग द्वारा जनपद कुशीनगर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनांक 10 जनवरी 2026  को प्रातः मा० मंत्री जी जनपद कुशीनगर में विभिन्न शासकीय एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे जिले के कृषि एवं उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद तथा प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त मा० मंत्री जी द्वारा VB-G RAM G (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मा० मंत्री जी द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति एवं जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ