लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में न्यायमूर्ति स्वर्गीय श्री डी. पी. एस. चौहान के शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें संतावना दी
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें पावन त्रिवेणी में दर्शन और स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। विगत वर्ष इस समय प्रयागराज महाकुम्भ आयोजन की अन्तिम तैयारियां युद्धस्तर पर थीं। तब वह 10 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में मेले के अंतिम तैयारियां देखने यहां आये थे। इस वर्ष का माघ मेला पूरी भव्यता के साथ पौष पूर्णिमा 03 जनवरी, 2026 से प्रारम्भ हो गया है। यह आयोजन आगामी 15 फरवरी तक चलेगा। अनुमान किया गया था कि पौष पूर्णिमा पर 10 से 15 लाख श्रद्धालु आएंगे, लेकिन पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माँ गंगा, माँ यमुना तथा माँ सरस्वती की पावन त्रिवेणी पर आकर भगवान वेणी माधव, बड़े हनुमान जी व अक्षयवट के असीम सान्निध्य में सकुशल स्नान और यहां से आशीर्वाद लेकर प्रस्थान किया। कल्पवासी एक महीने के कल्पवास के लिए वर्तमान में अपनी साधना में तल्लीन हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज उन्हें भगवान रामानन्दाचार्य जी के 726वें पावन जयन्ती कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रयागराज का सौभाग्य है कि यह अनेक पूज्य ऋषि-मुनियों की पावन धरा है। द्वादश माधव के साथ-साथ त्रिवेणी की पावन धरा को महर्षि भारद्वाज, महर्षि याज्ञवल्क्य और अन्य पूज्य महर्षियों व सिद्ध संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ है। 726 वर्ष पूर्व इसी पावन धरा पर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जी का जन्म हुआ था। आज उनके पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ ही माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की गयी। यहां आगामी 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति स्नान तथा आगामी 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान होगा। इसके उपरान्त 23 जनवरी को बसंत पंचमी और फिर माघ पूर्णिमा के साथ ही 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान यहां पर सम्पन्न होगा। यह सभी माघ मेले के कार्यक्रम का हिस्सा होंगे मुख्यमंत्री जी ने कहा कि माघ मेले के सम्पूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों ने समस्त तैयारियां की हैं। पूर्व की तुलना में घाटों की लम्बाई बढ़ायी गयी है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। भीषण शीत लहरी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ ही मेले से जुड़े हुए ‘मेला सेवा ऐप’ का भी शुभारम्भ किया गया है। किसी भी कल्पवासी, सन्त तथा श्रद्धालु को यदि कोई सेवा लेनी हो, या उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो वह इस मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं तथा प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। यहां पर इस मोबाइल ऐप का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपसी समन्वय तथा तत्परता के साथ प्रशासन ने पौष पूर्णिमा के स्नान को भव्यता व संवाद के साथ सबके सहयोग से सकुशल सम्पन्न कराया। आगामी सभी पांच स्नान भी उसी पवित्रता, संवाद और समन्वय के साथ सकुशल सम्पन्न होंगे। इसी मुद्दे पर आज यहां पर चर्चा की गयी है। आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगा हुआ है। सभी लोग मिलकर इस कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराएंगे।
अब तक का समाचार पार्ट 4 लखनऊ- ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने दी जान, राजाजीपुरम क्षेत्र में दोनों ट्रेन के आगे कूदे , आत्महत्या के कारणों का अभी नहीं चला पता , पुलिस के मुताबिक लड़की की गुमशुदगी दर्ज थी , दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर तहकीकात जारी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है , तालकटोरा थाना क्षेत्र की घटना लखनऊ- कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह की पीसी , ‘मनरेगा ने गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत की’, ‘गांवों में रोजगार, पलायन पर लगी थी रोक’, ‘मजदूरों को काम करने का मिला था अधिकार’, नए कानून में मुआवजे का अधिकार खत्म-रुद्र आगरा - क्रिप्टोकरंसी के नाम पर ठगी गैंग का भंडाफोड़ , 6 स्टेट में हजारों लोगों से 50 करोड़ से ज्यादा ठगे , क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर किया गया फ्रॉड, गैंग के दो मास्टरमाइंड विनय, विनोद गिरफ्तार, विनोद पर बागपत में पहले से कई मुकदमे दर्ज, देशभर में सेमिनार कर लोगों को फंसाता था गैंग, भोले-भाले लोगों को क्रिप्टो में निवेश का लालच, मोटे मुनाफे का झांसा देकर की जाती थी ठगी, ठगी करने के बाद आरोपी हो जाते थे फरार, गैंग का एक साथी पहले भी भेजा गया था जेल, 2018 में बनाया ठगी का प्लान, तब से ठग रहे , ठगी के पैसों से विदेश में किया गया निवेश, मनी ट्रेल खंगालने में जुटी साइबर क्राइम टीम, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच जारी, ADCP क्राइम के नेतृत्व में साइबर टीम की कार्रवाई बदायूं - बुजुर्ग ने की गोली मारकर की आत्महत्या, बीमारी से परेशान होकर खुद को मारी गोली , कई दिनों से बेटे को कॉल कर रहा था मृतक, परेशान पिता से कोई नहीं आया था मिलने, कोई देखभाल न करने की वजह से परेशान थे, 90 वर्षीय विद्या सागर रस्तोगी ने की आत्महत्या, वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे की घटना
रायबरेली- मरीज के इलाज के नाम पर जमीन का सौदा, हॉस्पिटल संचालक ने करवाया परिजन से एग्रीमेंट, मरीज के परिजन से जमीन का करवाया एग्रीमेंट, मरीज को लेकर परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस, न्यू सुविधा हॉस्पिटल संचालक संदीप पर आरोप, संदीप ने 6 बिसवा जमीन का करवा लिया एग्रीमेंट, शहर के बरगद चौराहा में है न्यू सुविधा हॉस्पिटल उन्नाव- एक युवती के दो पति होने का दावा , युवती के घर युवक अंकुश ने काटी गर्दन, घायल युवक का दावा युवती उसकी पत्नी , घायल के दोस्त राजू ने भी दावा किया, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती , पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला अलीगढ़ - अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत, मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, थाना गोरई इलाके के मोनिया की घटना।
Comments
Post a Comment