एकीकृत औद्योगिक आस्थान ई-पोर्टल पर औद्योगिक भूखंडों के पंजीकरण हेतु उद्यमी विवरण उपलब्ध कराएं
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: दिनांक 20 जनवरी 2026 को उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने जनपद के समस्त उद्यमी बंधुओं, जिनको राजकीय औद्योगिक आस्थान अथवा मिनी औद्योगिक आस्थान में औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं, को अवगत कराया है कि शासन/निदेशालय स्तर पर एकीकृत औद्योगिक आस्थान ई-पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के समस्त औद्योगिक भूखंडों से संबंधित सभी कार्यवाहियां ऑनलाइन संचालित की जाएंगी उन्होंने उक्त ई-पोर्टल को क्रियाशील किए जाने हेतु सभी उद्यमियों से अनुरोध किया है कि सूचनाएं तत्काल अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- जिसके अंतर्गत प्रोपराइटर का नाम एवं आधार संख्या, प्रोपराइटर/कम्पनी का पैन नंबर, इकाई का जीएसटी नंबर, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, भूखंड का आवंटन वर्ष, भूखंड संख्या एवं पूर्ण पता
उपरोक्त सूचनाएं पोर्टल पर फीड किए जाने के पश्चात संबंधित उद्यमी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवंटित भूखंड का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से आगे की समस्त कार्यवाही की जा सकेगी।
उपायुक्त उद्योग ने समस्त उद्यमी बंधु से उपरोक्त सूचनाएं अविलंब कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की है।, जिससे शासन स्तर पर ई-पोर्टल को सुचारु रूप से क्रियाशील किया जा सके सूचना अप्राप्त रहने की स्थिति में संबंधित इकाई को बंद (निष्क्रिय) दर्शाया जा सकता है, जिसकी अग्रिम कार्यवाही निदेशालय स्तर से की जाएगी।
Comments
Post a Comment