लापता मासूम भाई-बहन की तलाश हेतु जनअपील


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 16 जनवरी 2026 को अपर जिला जज / सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया की झारखण्ड राज्य के रांची जनपद अंतर्गत धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर खटाल (मल्लार कोचा) गाँव निवासी सुनील कुमार के दो बच्चे — अंश (उम्र 05 वर्ष) एवं अंशिका (उम्र 04 वर्ष) दिनांक 02 जनवरी 2026 से लापता हैं। अब तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। धुर्वा थाना पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के माध्यम से खोज अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि लापता दोनों मासूम बच्चे किसी को कहीं भी दिखाई दें, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें—पिता (सुनील कुमार): 9006252194,हटिया डीएसपी: 8709911997,धुर्वा थाना: 9771333475, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (लिपिक): 9453250991,लापता बच्चों के संबंध में सही सूचना देने वाले व्यक्ति को रांची के एसएसपी द्वारा ₹51,000/- का इनाम दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल