जंगल हनुमानगंज में सामुदायिक विवाह भवन का हुआ भूमि पूजन


एम. ए. हक
विधायक मनीष जायसवाल ने एकीकृत विकास योजना के तहत रखी आधारशिला
कुशीनगर: दिनांक 16 जनवरी 2026 को कुशीनगर के जंगल हनुमानगंज सेमरिया बाजार में शुक्रवार को एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने एकीकृत विकास योजना के तहत इस केंद्र की आधारशिला रखी यह सामुदायिक केंद्र, जिसे सामूहिक विवाह भवन के रूप में भी उपयोग किया जाएगा, 65 लाख रुपये के बजट से जून 2026 तक निर्मित होगा मा0 विधायक जायसवाल ने बताया कि यह परियोजना समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की गई है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी विकास शैलेन्द्र कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान छेदी प्रसाद मद्धेशिया सहित विजय सोनी मंडल अध्यक्ष, प्रेम चंद्र गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक, अर्जुन प्रजापति बूथ अध्यक्ष, रामनारायण बूथ अध्यक्ष और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों और अन्य ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने इस परियोजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण स्थान पर बन रहा है। और इसका उपयोग बड़े पैमाने पर होगा उन्होंने इस कार्य को विधायक के प्रयासों का परिणाम बताया अपने संबोधन में विधायक मनीष जायसवाल ने अपनी कुछ उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जिनमें उनके द्वारा निर्मित सड़कें और अन्य योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पास में ही 65 केवी का एक ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है।
पूर्व ग्राम प्रधान छेदी प्रसाद मद्धेशिया ने इस कार्य के भूमि पूजन पर खुशी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक मनीष जायसवाल को क्षेत्र में जर्जर बिजली के तारों की समस्या से भी अवगत कराया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल