जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बांसी व हिरण्यवती नदी तथा पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा, कार्यों में तेजी के निर्देश
एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 09 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बांसी नदी, हिरण्यवती नदी एवं जनपद में संचालित पर्यटन विकास कार्यों से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नदी सफाई, सौंदर्यीकरण, वृक्षारोपण तथा पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान सर्वप्रथम बांसी नदी की सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से बांसी नदी के सफाई, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक संसाधनों हेतु एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे समस्त कार्य पूर्ण किए जाएंगे। जलकुंभी की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इसके स्थायी समाधान हेतु साउथ की कंपनी अल्फा मर्ज से समन्वय स्थापित किया जाए इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बांसी नदी के आसपास स्थित सरकारी भूमि पर खेल का मैदान, कॉम्प्लेक्स, पार्क विकसित करने तथा मियावाकी पद्धति से व्यापक वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्र का पर्यावरणीय संतुलन और सौंदर्य बढ़ाया जा सके हिरण्यवती नदी के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अपर जिलाधिकारी से लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए वर्तमान में संचालित कार्यों के संबंध में अधिशासी अधिकारी कुशीनगर द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया जिलाधिकारी ने हिरण्यवती नदी एवं कृषि विश्वविद्यालय से लगने वाले सीमा क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु फरवरी माह तक समुचित प्लानिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पर्यटन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम सभा सपही खुर्द (उजरारनाथ) स्थित शंकर जी मंदिर, सिकटिया स्थित प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर, विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा मडार बिंदवालिया में कोट माता भुनेश्वरी मंदिर तथा ग्राम पंचायत गम्भीरपुर स्थित गुरु गोरक्षपीठ के राम-जानकी मंदिर के विकास कार्यों हेतु शासन स्तर से प्रत्येक परियोजना के लिए एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ने इन सभी कार्यों की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्देशित किया कि टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप दिया जा सके बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश, पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment